चेहरे से सफेद दाग हटाने के लिए कमाल के 5 घरेलू उपाय, जल्द ही आएगा निखार

चेहरे से सफेद दाग हटाने के लिए कमाल के 5 घरेलू उपाय, जल्द ही आएगा निखार

सेहतराग टीम

हम सुंदर दिखने के लिए हमेशा नये-नये प्रयोग करते रहते हैं। कई बार हम अपने फेस पर क्रीम लगाते है तो कई बार हम फेसियल भी करवाते हैं। ये सब कई बार रिएक्शन कर जाती हैं जिससे हमारी त्वचा रुखी और खराब हो जाती है। यही नहीं कई बार तो त्वचा काफी ज्यादा खराब हो जाती है जिससे हमें अच्छा नहीं लगता। वहीं कई लोगों का मानना है कि अगर त्वचा या चेहरा अच्छा ना दिखे तो हमे अपने ऊपर विश्वास और कॉन्फिडेंस भी नहीं आता। जब त्वचा की बात कर रहा हु तो आपको बता दे कि त्वचा पर कई तरह के रोग होते है जो काफी खराब लगते हैं। उन्हीं में एक है त्वचा औऱ चेहरे पर सफेद दाग निकलना।

पढ़ें- इन 5 तरीकों से चंदन से बढ़ाएं खूबसूरती, लेकिन ऐसे उपयोग करें

दरअसल आपने कई लोगों को देखा होगा जो त्वचा पर सफेद दाग की चपेट में होंगे और उससे काफी परेशान रहते हैं। लेकिन ये दाग एक समय पर इलाज कराने के साथ दूर हो जाते हैं। वहीं, कई बार इसे दूसरे लोग छुआ-छूत की बीमारी मान लेते हैं। जिसकी वजह से पीड़ित को कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। जबकि ये काफी गलत धारणाएं है। लोग अपने इस रोग से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की चीजें तो अपनाते हैं लेकिन कई बार सही तरीके से नुस्खे अपनाने से ये कामयाब नहीं हो पाते हैं।  आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे सफेद दाग हटाएं?

 शहद 

अगर आप बिलकुल आसान तरीकों को अपनाना चाहते हैं तो आपको शहद अपनाने की जरूरत है। शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। शहद बहुत ही जल्द त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को त्वचा के धब्बों पर लगाने से फायदा होगा। इसके साथ ही अगर आप शहद के साथ चंदन पाउडर, हल्दी जैसी चीजों को मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी कारगर साबित हो सकता है।   

अदरक

रोजाना अदरक का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। वहीं, अदरक आपकी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अदरक त्वचा संबंधी कई बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आप अदरक के एक से छोटा टुकड़े को काट लें और उसे पीसकर रस निकालें। इस रस को आप लाल मिट्टी के साथ मिक्स करके लगाएंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।

पढ़ें- शहद और आंवले के मिश्रण से निखरेगी त्वचा, दूर होंगे दाग-धब्बे, जानें अन्य फायदे

दागों पर असरदार है पत्तागोभी का रस 

पत्तागोभी का रस आपके सफेद दाग को दूर कर सकता है। पत्तागोभी का रस आपके सफेद धब्बों पर लगाने से बहुत फायदा होता है। आप पत्तागोभी को पीसकर उसका रस निकाल लें और अपनी त्वचा पर लगा लें। इसके अलावा आप उसे 15 मिनट तक उबालकर उसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपको त्वचा से दाग हटाने में काफी मदद मिलेगी। 

हल्दी से हटेगा सफेद दाग

अगर आप भी अपनी त्वचा पर आने वाले सफेद दाग से परेशान हैं तो आप हल्दी का सहारा ले सकते हैं। आप हल्दी का इस्तेमाल कर चेहरे या त्वचा से सफेद दाग को बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हमारी त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को भी मारने का काम करता है और सुरक्षित रखता है। आपको इसके लिए हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर उन सफेद धब्बों पर लगाना होगा और कुछ ही दिनों में आपके सफेद दाग से आपको छुटकारा मिल सकेगा।

पढ़ें- स्वास्थ्य और सौंदर्यता दोनों के लिए लाभकारी है भाप लेना, जानें 5 अहम और बेशकीमती लाभ

त्वचा के लिए जरूरी टिप्स 

अगर आप ऊपर दिए गए उपाय को इस्तेमाल करते हैं तो आपको नमक, मिर्ची, तला हुआ, मांस, मछली, शराब, धुम्रपान का सेवन काफी हद तक दूर रखना पड़ेगा। इसके अलावा आप इन नुस्खों को अपनाते हुए रोजाना सुबह एक ग्लास लौकी का जूस जरूर पिएं।

 

इसे भी पढ़ें-

बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती, तो आप हैं इस रोग के शिकार, ऐसे करें इलाज 

बस ये 8 नियम याद कर लें, पाएं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चिंता से मुक्ति

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।